सीएम के 12 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा रालोद की तैयारी बैठक
संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत|श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के जिला मुख्यालय पर भाजपा व रालोद के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष गुर्जर ने कहा कि, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी करेंगे , इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया।
बैठक में छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार व राज्यमंत्री केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि, कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव में पहुंचकर अधिक से अधिक जनसमूह को लाने को कहा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह गठिना, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, पप्पू पहलावान, सुरेश राणा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नरेश बरवाला, आत्माराम मौर्य, रविन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, मनीष कुशवाहा, संदीप प्रजापति, सत्यवीर सिंह बड़का, सोनू चोटी, प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, सूनील दीक्षित, विनोद, सत्येंद्र मौर्य, दिपक राणा, सोनू माया, अमित उपाध्याय, राहुल धामा, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।