विकसितभारत में जिले मे महिला अधिकारी ईमानदारी से निभा रही अहम भूमिका
जनपद में तैनात महिला अधिकारी शिक्षित महिलाओं व लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा।
रमेश बाजपेई
रायबरेली। भारत देश में महिलाओं को दुर्गा चंडी काली के रूप में पूजा जाता है वहीं बात करें सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं की तो आज पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेजी से विकास कर रही है। सरकार द्वारा जहां महिलाओं को आगे बढ़ाने के क्रम में आज जिले से लेकर ग्रामीण स्तर तक महिलाओं को सरकारी नौकरियों मे डंका बज रहा है ।महिलाओं की कार्यशैली से आज समाज को नई दिशा मिल रही है। उनको देखकर अन्य महिलाओं और युवतियों में कार्य करने का और आगे बढ़ने का जज्बा बढ़ रहा है अगर हम देखें तो हमारे जिले मे जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव सीओ वंदना सिंह महराजगंज खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह महराजगंज नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा अमावां खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमाणि मिश्रा अहम पदों पर बैठकर जनता की सेवा कर रही है और अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनकर उभर रही है। अनेकों महिलाएं प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए आज पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं ।वहीं अगर हम बात करें अध्यापिकाओं की तो लेखपाल व पुलिस विभाग सहित अन्य कई विभागों में महिलाएं सफल होकर भारत देश को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर रही है ।जिन कार्यों को पहले केवल पुरुषों के लिए ही माना जाता था आज उन कार्यों में भी महिलाएं पारंगत हो रही हैं इसका सबसे बड़ा श्रेय शिक्षा को और अभिभावकों को जाता है। जो अपनी बेटियों को पढ़ाकर लिखाकर इस योग्य बना रहे हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषो के मुकाबले में कमजोर नहीं है।आज भारत देश की महिलाएं किसी से भी कम नहीं है।