फसलों का वाजिब दाम दिलाने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के मामले भी भाजपा सरकार विफल:नीरपाल सिंह

फसलों का वाजिब दाम दिलाने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के मामले भी भाजपा सरकार विफल:नीरपाल सिंह

रालोद का किसान संदेश अभियान 

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | क्षेत्र के हजूराबाद गढ़ी गांव में रालोद के किसान संदेश अभियान कार्यक्रम के तहत हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। 

सभा मे विधायक डॉ अजय कुमार ने कहा कि ,सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहींं मिल रहा है, जिसका प्रमाण आज तक गन्ना मूल्य की प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा तक नहीं किया जाना है। 
खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रोय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि, सड़क से लेकर संसद तक किसानों के हकों की लड़ाई केवल रालोद अध्यक्ष राज्य सभा सांसदध जयंत सिंह के नेतृत्व में लडी जा रही है।

खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी ने कहा कि ,आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान रात भर मशक्कत करता है, लेकिन फिर भी समय पर उचित दाम नहींं मिलता। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि, किसान संदेश अभियान को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता सहयोग देकर सरकार को जगाने में योगदान दें। सभा के उपरांत कार्यकर्ताओ ने संदेश पत्र भी जनपदीय पदाधिकारियों को भरकर दिए। 

कैडवा गांव की सभा में किसानों के बीच पहुंचे अभियान के जनपद प्रभारी

दूसरी ओर कैडवा गांव में भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें रालोद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि, आज प्रदेश का किसान बदहाल है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम दिलाने के लिए रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार ने आम जन को मंहगाई और बेरोजगारी दी है तथा भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में जो भी दावे किए जा रहे हैं वह सब खोखले साबित हुए हैं |

सभा में ब्रजवीर दहिया , अभियान के जनपदीय प्रभारी व पूर्व मंत्री डा कुलदीप उज्जवल, राजू तोमर सिरसली, मुनेश बरवाला, नरेश त्यागी, इंद्रपाल प्रधान, हरबीर, नरेश तोमर, रविंद्र उज्ज्वल,  प्रकाशचंद, सतबीर सिंह, सचिन पंडित, सतेंद्र गुलवीर वेदपाल पप्पू पहलवान ओमपाल सुरेश चन्द विक्रम मनोज अमित जगवीर आदि मौजूद रहे।