छोटा हाथी की टक्कर से मजदूरी करने जा रहे एक महिला व पुरुष की दर्दनाक मौत।
रमेश बाजपेई
मिलएरिया रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार को पावर ग्रिड निकट ग्राम खसपरी रायबरेली अयोध्या मार्ग पर साइकिल सवार दिनेश कुमार मिश्रा उम्र 55 वर्ष पुत्र गोमती प्रसाद निवासी ग्राम बडागांव बुआपुरकलां थाना महराजगंज जनपद रायबरेली कुवारां पत्नी स्व0 रामसजीवन पासी निवासी कोडरस बुजुर्ग थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली उम्र 45 वर्ष, जो कि मजदूरी करने रायबरेली जा रहे थे, उपरोक्त स्थान पर छोटा हाथी वाहन संख्या-UP33BT8695 ने टक्कर मार दी है। जिसमें साइकिल सवार पुरुष व महिला उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है। थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा शवों को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। दुर्घटना कारित करने वाला वाहन व चालक थाना मिलएरिया पर मौजूद है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नही है।