योगमंडल विधान में जुटे सैकडों श्रद्धालु ,पारस प्रभु को चढे 256 अर्घ्य

योगमंडल विधान में जुटे सैकडों श्रद्धालु ,पारस प्रभु को चढे 256 अर्घ्य

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।कस्बे में शुक्रवार को पद्मावती धाम जैन मंदिर में आयोजित योगमंडल विधान में 256 अर्घ्य से पारस प्रभु का पूजन हुआ। आर्यिका सरस्वती माता ने विधान में शामिल श्रद्धालुओं को आशीर्वचन कहे।

विधान सुबह आठ बजे पारस प्रभु की पूजा अर्चना अभिषेक और शांति धारा के साथ शुरू हुआ। पूजन पं अशोक शास्त्री ने मंत्रोचार से कराया। आर्यिका सरस्वती माता के सानिध्य में हुए विधान में 256 अर्घ्य चढाए गए। आर्यिका सरस्वती माता ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि ,मानव जीवन अनमोल है। यह जीवन पुनीत कार्य करने के लिए मिला है। छल कपट और ईर्ष्या को इसमें जगह नहीं देनी चाहिए। ये तीनों नरक गति के मार्ग हैं, जबकि सद्कर्म मोक्ष का मार्ग है, इसलिए मानव को तप त्याग और जनसेवा के भाव से जीवन जीना चाहिए। विधाान में खेकड़ा, बड़ौत और दिल्ली के सैकड़ो जैन धर्मावलंबी शामिल रहे।