महर्षि कश्यप जयंती पर कस्बे में यज्ञ व भव्य शोभायात्रा

महर्षि कश्यप जयंती पर कस्बे में यज्ञ व भव्य शोभायात्रा

संवाददाता मो जावेद

छपरौली। महर्षि कश्यप की जयंती

समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान कस्बे में विभिन्न मार्गो से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

शुक्रवार को कस्बे में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयन्ती पर यज्ञ कर आहुति प्रदान की गई व महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कस्बे के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से महर्षि कश्यप जयंती समारोह शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी राजीव शर्मा ने कहा कि, जो समाज अपने महापुरुषों को भूल जाता है,वह समाज से मिट जाता है ,इसलिए महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए ,उस पर चलने से ही समाज का कल्याण व उत्थान सम्भव है। 

शोभा यात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां पर कश्यप समाज के लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। इस अवसर पर पं राजीव शर्मा, रोहताश कश्यप, सत्येंद्र कश्यप, पुराण कश्यप, पवन कश्यप, राकेश कश्यप, बबलू कश्यप, डॉ चरण सिंह कश्यप, योगेंद्र कश्यप, करतार सिंह, ब्रह्म सिंह आदि कश्यप समाज के लोग व महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे। शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस व्यवस्था सराहनीय रही।