महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई, जोहडी गाँव में यज्ञ व शोभायात्रा संपन्न

महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई, जोहडी गाँव में यज्ञ व शोभायात्रा संपन्न

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली। जौहडी गांव में शुक्रवार को महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। महर्षि कश्यप चौपाल में ब्रह्म जगमेहर कश्यप ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया ,जिसमें आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की। इसके उपरांत ग्रामीणों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मा जयवीर, ईश्वर प्रधान, श्रीओम कश्यप, राजेंद्र, रमेश, सुनील, राजबीर,बलबीर, रोहित, सुरेश, सौरभ, सिरदारे, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर बालैनी में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रवींद्र देव यादव ने कहा कि, सेवा और सयंम के बल पर अद्भुत ऊर्जा पाने के महर्षि कश्यप के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।