संगोष्ठी,भगत सिंह को आज तक भी शहीद का दर्जा न दिया जाना बहुत बड़ी विडम्बना: विजय हिंदुस्तानी
अपने शरीर पर गुदवाए हैं विजय हिंदुस्तानी ने शहीदों के नाम
संवाददाता आशीष चंद्रमौलि
बडौत। शुक्रवार को शबगा के संस्कृति पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के प्रति समर्पित विजय हिंदुस्तानी ने एक संगोष्ठी में बच्चों को संबोधित किया तथा कहा कि, भारत में भगत सिंह को आज तक शहीद का दर्जा नहीं दिया गया, इससे बड़ी विडंबना की क्या बात हो सकती है।
बताया कि, उन्होंने अपने शरीर पर देश के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को समर्पित कर दिया ऐसे 267 शहीदों के नाम अपने शरीर पर गुदवाये हुए हैं। एक जांबाज लाल के शहीद होने के दर्द को एक मां बहन, पत्नी और उसके बच्चे ही बयां कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि ,अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए समय के हर पल का सदुपयोग करना होगा।
कहा कि,माता-पिता को भगवान मानते हुए ,जो बच्चे गुरु की आज्ञा के अनुसार परिश्रम करते हैं, वे जीवन में अवश्य सफल होते हैं।इस मौके पर डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी का संचालन प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, संगीता, सोनम चौधरी, अर्चना शर्मा, नीतू चौधरी, निधि शर्मा, अंशुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।