माँ शाकम्भरी का जन्मोत्सव पर नगर में कन्या पूजन कर केक काटा गया
संवाददाता सीआर यादव
अमीनगर सराय। नगर में माँ भगवती शाकम्भरी देवी का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर भोग लगया ,वहीं कन्याओं का पूजन कर प्रसाद भी बांटा गया। कस्बे के मुख्य बाजार, लक्कड़ बाजार बिनोली स्टैंड, बालाजी मंदिर पर भी जन्मदिवस समारोह संपन्न हुआ।
जिला सहारनपुर की शिवालिक पहाड़ियों में विराजमान माँ शाकम्भरी देवी का जन्मदिवस वर्षों से यहाँ भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कस्बे में करीब 35 वर्षो से पदयात्रा करते आ रहे श्रीजय अम्बे शाकम्भरी देवी पदयात्रा संघ द्वारा माँ की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर केक काटा गया। वहीं भक्तो ने कन्याओं को प्रसाद वितरण कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया |
बिनोली बस स्टैंड पर संदीप शर्मा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें चैयरमेन मांगेराम यादव द्वारा बच्ची खुशी के साथ मिलकर केक काटा गया |इस दौरान कई जगह हलवे सहित खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में ईश्वर दयाल अग्रवाल, राजेश गर्ग, सुशील पटवारी, अंकित गोयल, कृष्ण कुमार मित्तल, नितिन, बंटी, पंकज , शिवकुमार , अंशुल मित्तल, चाहत ठाकुर, मोनू, मनोज शर्मा, ब्रजमोहन मित्तल आदि मौजूद रहे |