महिलाओं के लिए शिक्षा और पर्दा जरूरी : मौ सैयद बिलाल

महिलाओं के लिए शिक्षा और पर्दा जरूरी : मौ सैयद बिलाल

संवाददाता शमशाद पत्रकार

रटौल । रटौल के मदरसा आयशा लिलबनात में सालाना जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीर करते हुए मौ सैयद बिलाल ने कहा कि, बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए,जो लड़कियां आलिमा बनी हैं,वह समाज की अन्य लड़कियों को भी शिक्षित करें | उन्होंने कहा कि, महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी है।

रटौल गांव में मदरसा आयशा लिलबनात में एक सालाना जलसे का में आलिमा बनने वाली लड़कियों को सम्मानित किये जाने के मौके पर मौ सैयद बिलाल ने कहा कि, मदरसों में आलिमा की तालिम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी दी जाती है तथा वहीं अंग्रेजी व कम्प्यूटर का ज्ञान भी दिया जाता है | उन्होंने कहा कि, महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है,परिवार को चलानें में महिलाओं का भी योगदान रहता है | बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी भी महिलाओं पर होती है,इसलिए आलिमा बनने के बाद लड़कियों को अपने बुजुर्गों का सम्मान, दीनी तालीम की जानकारी हदिश की जानकारी का इल्म मिलता है | जलसे के आखिर में देश और दुनिया के चैन ओ अमन के लिए दुआ करायी गयी | 

इस मौकें पर मदरसे के मोहतमिम जनाब मुफ्ती अली मोहम्मद ,कारी मोहम्मद इरफान, मुफ्ती फहीमुज्मा, मुफ्ती साजिद,हबीब खान वशीम हाजी बाबर,डा शकील आदि मौजूद रहे।