सकल जैन समाज ने किया दीक्षार्थी संभव जैन को केसर का मंगल तिलक , साध्वी करुणा पद विहार करते हुए समारोह शामिल होने के लिए सरूरपुर पहुंची
![सकल जैन समाज ने किया दीक्षार्थी संभव जैन को केसर का मंगल तिलक , साध्वी करुणा पद विहार करते हुए समारोह शामिल होने के लिए सरूरपुर पहुंची](https://upno1news.com/uploads/images/2023/01/image_750x_63c5641b8fd55.jpg)
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बड़ौत | नगर में 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन होने वाली जैन भागवती दीक्षा समारोह के दीक्षार्थी संभव जैन को केसर के तिलक से रस्म अदायगी की गई व जैन समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया |
श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज मंडी के तत्वाधान में आयोजित श्री संघ के तिलक समारोह में समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन के द्वारा चंदन का हार पहनाकर दीक्षार्थी बंधु को तिलक किया गया |तिलक समारोह में सानिध्य प्रदान कर रहे तपस्वी धन्ना मुनि महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया और कहा कि, आज के आधुनिक युग में भौतिक संसाधनों को त्याग कर और भविष्य में मिलने वाले सुख-सुविधाओं का त्याग कर संपूर्ण जीवन जैन समाज को समर्पित करके त्याग तपस्या और कठोर संयम को ग्रहण करना हंसी या आसान बात नहीं है |
बताया कि,वैरागी संयम जैन ने श्रुतधर प्रकाश मुनि महाराज के सानिध्य में 2 साल शिक्षा ग्रहण कर साधु जीवन की प्रत्येक परीक्षा को पास किया है, इनका यह कठिन त्याग समाज को एक संदेश देगा |साध्वी विभावना ने कहा कि ,बड़ौत नगर के जैन संस्कृति का गौरव बढ़ाने के लिए सैकड़ों वर्ष पूर्व से ही जैन साधु दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उसी श्रंखला में संभव जैन का संयम ग्रहण करने का दृढ़ संकल्प बड़ौत नगर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जैन संस्कृति का यशोगान हमेशा के लिए यादगार रखेगा |
दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ अमित राय जैन ने दीक्षा महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया, मंगलवार के दिन सुभाष चंद नवीन जैन दोघट वालों के परिवार की ओर से दीक्षा उत्सव तिलक का कार्यक्रम संपन्न होगा |दीक्षा महोत्सव में शामिल होने के लिए साध्वी करुणा महाराज पद विहार करते हुए आज सोनीपत से सरूरपुर तक आ गई हैं, कल उनका बड़ौत नगर प्रवेश हो जाएगा |