बाधाओं का निवारण और सिद्धियों का संवरण प्रभु का नाम जपने मात्र से ही :कथा व्यास 

बाधाओं का निवारण और सिद्धियों का संवरण प्रभु का नाम जपने मात्र से ही :कथा व्यास 

संवाददाता सीआर यादव

 अमींनगर सराय। निकटवर्ती ग्राम लुहारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ब्रह्मपाल शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि, महापुराण की कथा मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण करती है। मात्र कथा श्रवण से ही मनुष्य के बिगड़े काम बनने लगते हैं | जिसने प्रभु श्री कृष्ण  की सच्चे मन से प्रार्थना की ,उसको इस भवसागर से मोक्ष मिलना तय हो जाता है। प्रभु की लीला ऐसी है कि, जिसको एक बार लगन लग जाती है उसको इस भौतिक संसार से कोई वास्ता नही रहता। वह अपनी ही धुन में मस्त व मगन हो राधे राधे का जाप उसके मन मंदिर में बस जाता है |

 प्रभु की भक्ति से वैराग्य प्राप्त होता है और वैराग्य से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए ठाकुर जी को मन से प्रेम करें वो अपने भक्तों को कभी अकेला नही छोड़ते।