भाजपा सरकार में किसानों की सर्वाधिक दुर्दशा : ओमबीर सिंह
संवाददाता मनोज कलीना
बिनौली | गाँव सिरसली में किसानो की बैठक में आरोप लगाया कि ,निजी चीनी मिलें बकाया गन्ना भुगतान नहींं कर रही हैं ,जबकि सरकार ,बकाया गन्ना भुगतान पर किसानों को केवल तारीखे दे रही है |
सरकार किसानो का तत्काल बकाया भुगतान कराये ,क्योंकि किसान आर्थिक संकट के कुचक्र में फंस गया है | किसान ओमवीर सिह ने कहा कि, सरकार निजी मिल मालिको के दबाव मे इस सत्र का लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित नहींं कर रही | कहा कि, किसानो की इतनी दुर्दशा और किसी सरकार में नहींं हुई ,जितनी भाजपा सरकार में हो रही है |
बैठक में वक्ताओं ने आवारा गोवंश पशुओ से निजात दिलाने और निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया | इस दौरान धर्मपाल फौजी सतवीर फौजी राजू तोमर सिरसली ऋषिपाल जयपाल राजपाल कालूराम सतपाल चन्द्र राजेन्द्र रामकिशन कृष्ण दीपेन्द्र हरवीर विजेन्द्र जयवीर, देवेंद्र ओमवीर हरविन्द्र भी मौजूद रहे |