भारत जोडो यात्रा में शामिल होने की अपील करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाकियू नेताओं से किया संपर्क

भारत जोडो यात्रा में शामिल होने की अपील करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाकियू नेताओं से किया संपर्क

•भाजपा शासन में किसान से लेकर मजदूर तक सभी वर्ग परेशान : बृजलाल खाबरी

संवाददाता राहुल राणा

दोघट । राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में जनपद के किसानों को शामिल होने की अपील के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि, भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद किया है ,कांग्रेस ही देश को बचा सकती है।

दोघट कस्बे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि, भाजपा सरकार ने देश को सदा ही बर्बाद किया है, जिसमें किसान से लेकर मजदूर वर्ग तक सभी परेशान बने हैं। 

इस अवसर पर कांग्रेस के पश्चिमी प्रांतीय अध्यक्ष व प्रदेश में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि, कांग्रेस शासन में हमेशा गरीब व निर्बल वर्ग को सहारा दिया गया है, किसान मजदूर सभी वर्ग का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। कहा कि,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ,आपस में भाईचारा कायम कर रही है। जनता का पूरा सहयोग उनकी यात्रा को मिल रहा है। बागपत जनपद में 3 व 4 जनवरी को यात्रा आएगी ,जिसमे काफी संख्या में जनता भाग लेगी। इसकी तैयारी की जा रही है। 

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, बडौत शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, रामबीर सिंह, देवेंद्र चौहान, दीपक तोमर, सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र राठी, राजीव छिल्लर, योगेंद्र सिंह, अब्बास चौधरी, सलीम चौधरी, सोमपाल, रामफल आदि मौजूद रहे।