शिकोहपुर गाँव में भी आजीवन सदस्यों की पंचायत में जेवी कालेज में नई प्रबंध समिति के विरोध का फैसला
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बड़ौत | तहसील क्षेत्र के शिकोहपुर गांव में भी नगर की प्रमुख संस्था जनता वैदिक कॉलेज के आजीवन सदस्यों की हुई पंचायत | आजीवन सदस्यों को सूचना के अभाव में तथा चुनाव के बिना ही नई प्रबंध समिति गठित किए जाने का आरोप लगाते हुए सर्वसम्मति से विरोध का फैसला लिया गया |
पंचायत में आरोप लगाया गया कि, कुछ सदस्यों ने संस्था के चुनाव के बिना तत्वों को छुपाते हुए नई प्रबंधन समिति का गठन कराकर समिति पर कब्जा जमा लिया है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा |पंचायत की अध्यक्षता चौ ओमवीर सिंह ने की तथा संचालन चौ भोपाल सिंह ने किया | पूर्व प्रधान मदन सिंह एवं चौधरी रणबीर सिंह ने कहा कि,लगभग 22 हजार सदस्य मतदाता आजीवन सदस्य हैं, ऐसे में शासन प्रशासन व अधिकारियों को गुमराह करने का काम किया गया है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | पंचायत में मुख्य रूप से चौ रणबीर सिंह चौ महिपाल सिंह चौ सहदेव सिंह बेधड़क चौ रविंदर सिंह ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह अमित तंवर आदि मौजूद रहे |