क्षीणकाय और प्रदूषित हिंडन व कृष्णा नदी को निर्मल बनाने की कार्ययोजना को लेकर बैठक
![क्षीणकाय और प्रदूषित हिंडन व कृष्णा नदी को निर्मल बनाने की कार्ययोजना को लेकर बैठक](https://upno1news.com/uploads/images/2023/03/image_750x_640b3f6632d66.jpg)
संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत | शामली से दुर्गंध युक्त तथा लगभग क्षीणकाय हुई प्रदूषित हिंडन व कृष्णा नदी के पुनरुद्धार व निर्मल जल से कलकल के प्रवाह युक्त करने के लिए जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किया मंथन |
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृष्णा व हिण्डन नदी के जीर्णोद्धार एवं यमुना खादर स्थित सरकारी भूमि पर कृषि कार्य एवं अन्य के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी ,सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपाल तथा खण्ड विकास अधिकारियों व सम्बन्धित ग्राम सचिव के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि ,हिंडन नदी व कृष्णा नदी जिन गांव से होकर निकलती हैं, उनकी कार्य योजना बनाई जाए और हिंडन कृष्ण नदी को निर्मल नदी बनाना है, साथ ही प्रदूषण मुक्त नदी भी बनाना है।
बता दें कि, हिंडन और कृष्णा नदी के आसपास बसे गांवों में भूजल भी इतना प्रदूषित हो गया है कि, लोग भयानक बीमारियों से ग्रस्त होते रहे हैं | लोगों का मानना है कि, दोनों नदियों के जलप्रवाह को निर्मल बनाने की मुहिम से जनपद में विकास और खुशहाली दिखाई देगी |