आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए सभी क्षेत्रों में निर्भीक होकर आगे बढें महिलाएं, रहेगी सहयोगी की भूमिका : ऋतिका दीपक

आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए सभी क्षेत्रों में निर्भीक होकर आगे बढें महिलाएं, रहेगी सहयोगी की भूमिका : ऋतिका दीपक

शक्ति सम्मान समारोह में माता रानी का तैलीय चित्र व पटका भेंट

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत | सर्व समाज उत्थान समिति महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती रितिका दीपक शर्मा द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए निर्भीक होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया |

नवरात्र दुर्गा सप्तमी के अवसर पर महिलाओं को फलाहार कराया गया, माँ दुर्गा का भव्य तैलीय चित्र,मां का दुपट्टा भेंट करते हुए सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया | श्रीमती रितिका दीपक शर्मा ने बताया ,नवरात्र में मां दुर्गा के सभी रूपों के प्रति श्रद्धा रखी जाती है, व्रत रखा जाता है और सभी महिलाएं सती दुर्गा मां का रूप होती हैं ,इसलिए आज हमने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया | 

श्रीमती ऋतिका दीपक ने कहा कि, महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान होता है , जो आज बखूबी दिख रहा है ,क्योंकि महिलाएं चाहे खेल हो, चाहे उद्योग हो , प्रशासन पुलिस या सेना के तीनों अंगों में रहकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं | इसलिए हमारा संगठन महिलाओं का सम्मान करने में अग्रणी रहता है।

नगर अध्यक्षा श्रीमती मनोरमा तोमर ने बताया कि, हमारा संगठन जिस प्रकार महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के पुरुष व बच्चों के लिए कार्य कर रहा है उन्हें जागरूक करने के लिए कार्य कर रहा है | शहर के आयोजनों में संगठन के संयोजक एड दीपक शर्मा सहयोग करते रहते हैं।

इस मौके पर गुरु गोरखनाथ सेना महिला जिला अध्यक्षा डोली तोमर दीपा तोमर ममता तोमर जाट महिला अध्यक्षा श्रीमती अंजू खोखर सीमा अहलावत श्रीमती केला देवी ओमवीर कश्यप उषा शर्मा रीना शर्मा रजनीश शर्मा तनु तोमर तानिया तोमर हिमांशी तोमर शिवानी तोमर राजवीर कश्यप ओमवीर कश्यप शिवानी कश्यप मनु तोमर आदि सैकड़ों ने सम्मेलन में उपस्थित दर्ज कराई।