मेरठ मंडल में सर्वाधिक सेवा कार्य के लिए दृष्टिदूत अभिमन्यु गुप्ता किए गए सम्मानित

मेरठ मंडल में सर्वाधिक सेवा कार्य के लिए दृष्टिदूत अभिमन्यु गुप्ता किए गए सम्मानित

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत | मेरठ के गढ रोड स्थित राजहंस होटल में आयोजित लायंस क्लब मेरठ विशाल के 54 वें अधिष्ठापन समारोह के अवसर पर मंडलीय प्रथम उप मंडल अध्यक्ष एमजेएफ लॉ पंकज बिजलवान ने लॉ राजेश गुप्ता एवं उनके संचालक मंडल को वर्ष 2022 - 23 के लिए शपथ दिलाई | वहीं लायंस क्लब मेरठ विशाल की ओर से मंडल में सर्वाधिक नेत्र ऑपरेशन कराने के लिए अग्रवाल मंडी के प्रसिद्ध समाजसेवी व दृष्टिदूत के रूप में प्रसिद्ध ला अभिमन्यु गुप्ता का अभिनंदन किया गया | 

मंडल अध्यक्ष पीएम जेएफ लॉ रजनीश गोयल ने कहा लॉ अभिमन्यु गुप्ता हमारे मंडल के सेवा क्षेत्र के सरताज हैं | भारत में एलसीआईएफ के एरिया लीडर लॉ विनय मित्तल ने कहा ,सीमित साधनों से ला अभिमन्यु गुप्ता ने प्रतिबद्धता से सेवा कार्य करते हुए लायनवाद का गौरव बढ़ाया है, सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए | पूर्व मंडलाध्यक्ष ला आलोक भटनागर ने ला अभिमन्यु गुप्ता के दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की |कार्यक्रम के संचालक लॉ राकेश गुप्ता एवं कोऑर्डिनेटर लॉ डीके जिंदल वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा ने भी अभिमन्यु गुप्ता का अभिनंदन किया |