पर्यावरण रक्षकों ने हरे पेड़ काट रही महिलाओं को रोका

पर्यावरण रक्षकों ने हरे पेड़ काट रही महिलाओं को रोका

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | सामाजिक संस्था, आँखें, के पर्यावरण रक्षकों ने पेड़ काट रही महिलाओं को रोकते हुए जीवन में पेड़ों के महत्व को समझाया, वहीं भविष्य में पेड काटते हुए मिलने पर वन विभाग को सूचित कर सख्त कार्यवाही कराने की दी हिदायत।

क्षेत्र के गाँव मलकपुर लोयन के निकट बडौत छपरौली मार्ग पर ईंधन के लिए छोटे पेड़ को जड़ और तने से काट रही महिलाओं को ,सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण रक्षक एड रवि कुमार, राकेश सरोहा व समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने रोका। इन महिलाओं को जीवन में पेड़-पौधों के महत्व को समझाते हुए समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा कि, ये पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, यदि ये नष्ट हो जायेंगे, तो हम सब भी नष्ट हो जायेंगे, क्योंकि इन्हीं पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

इन ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि ,वह ईंधन के लिए लकडियाँ काट रही थीं तथा भविष्य में ईंधन के लिए किसी भी पेड़ को जड़ से काटकर पर्यावरण का अहित नहीं करेंगी।