सपा की बैठक में आमचुनाव की तैयारियों के लिए वोट बनवाने व बूथ कमैटियों की सक्रियता का आह्वान
![सपा की बैठक में आमचुनाव की तैयारियों के लिए वोट बनवाने व बूथ कमैटियों की सक्रियता का आह्वान](https://upno1news.com/uploads/images/2023/11/image_750x_654794fb9330d.jpg)
संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर मंथन किया गया तथा बूथ कमैटियों को सक्रिय करने का आह्वान किया गया, साथ ही 1 जनवरी 2024 अथवा इससर्वे पूर्व 18 वर्ष के हो रहे युवाओं को मतदाता बनाने के लिए सूची तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविन्द्र देव ने कहा कि, मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है,भ्रष्टाचार का बोलबाला है,सरकारी कर्मचारी , बीजेपी नेता जनता का धन लूटने में लगे हैं,अपराध की बाढ़ सी आ गई है।गरीब,दलित,अल्पसंख्यक,पिछड़े का शोषण हो रहा है।देश की कुछ जातियों के लोग सरकार का मजा लूट रहे है।इसलिए जनहित में सरकार बदलना बहुत जरूरी है।आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जुट जाओ।जनता को सच्चाई बताओ,सरकार बदलने के लिए सपा को वोट देने की अपील करने के आह्वान पर ट। हमे अपने लोगो में जाकर वोट बनवानी है और जो अवैध वोट बनी हुई हैं
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव ने की संचालन सुरेन्द्र पवार ने किया।बैठक में मुख्य रूप से हाजी शकील शाह संजय डीलर सतीश गौड़ के के त्यागी राजू भाटी कृष्ण पाल प्रधानाचार्य सतीश बाल्मीकि नदीम अल्वी अब्दुल वाहिद कुरेशी राहुल यादव देवेंद्र यादव भालेन्द्र यादव विनय गिरी जय सिंह यादव सरदार अली नौशाद अली अमित कुमार राजेन्द्र यादव ब्रजपाल सिंह आदि ने भाग लिया।