वोटर चेतना महा अभियान की कार्यशाला कर चुनावी तैयारियां में जुटी भाजपा, दी गई जिम्मेदारी
संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत|भाजपा जिला कार्यालय पर हुई वोटर चेतना महा अभियान की कार्यशाला। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि,इस महा अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। कहा कि,वोटर चेतना महा अभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी और नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
कार्यशाला में सांसद ने कहा कि, नए मतदाताओं से सम्पर्क करें और उन्हें पार्टी से जोडें, जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और फिर एक बार देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक-एक वोट उपयोगी है। देश के नवनिर्माण के लिए हम सबको वोट बनवानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक लाख वोट बनवाने का लक्ष्य दिया। साथ ही फर्जी वोट कटवाने का भी निर्देश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक नागर ने कहा कि, जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने समेत अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।
इस मौके पर नवनियुक्त लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा ने जनपद के कार्यकर्ताओं से परिचय किया तथा अभी से चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया ।अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि ,जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी इस अभियान में मिली है, उसे मेहनत के साथ पूरा करें।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि ने किया।
इस दौरान वोटर चेतना महाअभियान की जिला संयोजिका अनिता खौखर, खेकड़ा नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सुरेन्द्र धामा, वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह, सासंद प्रतिनिधि देवेन्द्र त्यागी, प्रमेन्द्र तोमर, सुभाष बैरागी, हिन्द केसरी सुभाष पहलवान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, कुलदीप भारद्वाज, कवरपाल गुर्जर, सचिन जैन, सत्यपाल उपाध्याय, अमित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष जयकुमार, सन्दीप प्रजापति, संजय उपाध्याय, ओमबीर धामा, राजीव धामा, कपिल देव, अरविंद तोमर, सचिन शर्मा, सचिन मलिक, अमित जैन, मंडल प्रभारी प्रदीप ठाकुर, डॉ नीरज कौशिक, देवेन्द्र प्रमुख, डॉ विनय त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश तोमर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र धामा विनोद पांचाल, चन्द्रवीर तोमर, मनोज कटारिया, राधेश्याम शर्मा, जसवीर सोलंकी, गौरव शर्मा, रोकी शर्मा, प्रभात गुर्जर , शेर सिंह गुर्जर, अंकित लपराना, प्रमोद खौखर, सुन्दर धामा, प्रकाश बावली, सुरेन्द्र तोमर, सक्षम पण्डित, सुनील मेवला, आत्माराम मौर्य, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।