त्रिकोणीय मुकाबले में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एड वेदपाल सिंह बने अध्यक्ष, विजेताओं का माल्यार्पण कर किया स्वागत

त्रिकोणीय मुकाबले में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एड वेदपाल सिंह बने अध्यक्ष, विजेताओं का माल्यार्पण कर किया स्वागत

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | एल्डर मैन कमैटी के अध्यक्ष ओमपाल सिंह द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में कराए गए तहसील की रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एड वेदपाल सिंह रहे विजयी जबकि, महामंत्री पद पर सीधे मुकाबले में सागर विजयी रहे | 

तहसील की रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कशमकश भरे चुनाव में अध्यक्ष पद पर एड वेदपाल सिंह ने 83 मत हासिल किए जबकि, एड सत्यपाल सिंह 50 व एड बलदेव 10 वोट लेकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे | 

महामंत्री पद पर सीधे मुकाबले में एड सागर 76 वोट लेकर विजयी रहे जबकि एड रवींद्र को 60 वोट हासिल हुए | उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में सत्यप्रकाश 59 , राजीव 37 तथा हरबीर को 45 वोट मिले | इस प्रकार एड सत्यप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए |

कोषाध्यक्ष पद पर भी सीधा मुकाबला रहा जिसमें अमरपाल ने 72 वोट हासिल कर शैलेंद्र सिंह से मात्र 5 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की | महासचिव पद पर एड अक्षय को 72 तथा एड सुशील को 66 वोट मिले | वहीं पुस्तकालय अध्यक्ष व सदस्यों का भी चयन किया गया |