दुर्गा वाहिनी का शस्त्र पूजन कार्यक्रम, गंदी मानसिकता वालों से आत्मरक्षा के लिए बनें दुर्गा ,काली व लक्ष्मीबाई :रेखा चौहान
![दुर्गा वाहिनी का शस्त्र पूजन कार्यक्रम, गंदी मानसिकता वालों से आत्मरक्षा के लिए बनें दुर्गा ,काली व लक्ष्मीबाई :रेखा चौहान](https://upno1news.com/uploads/images/2023/10/image_750x_653663fc677b4.jpg)
संवाददाता डॉ अरुण राठी
बडौत।नगर के मलकपुर रोड़ स्थित कॉलोनी में विश्व हिन्दू परिषद की सहयोगी दुर्गावाहिनी द्वारा दुर्गाष्टमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अन्नू पंवार जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी ने किया।
मुख्य वक्ता एवं उपाध्यक्षा रेखा चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों महिलाओ को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण , स्वावलंबन एवम् आत्मरक्षा के विषय में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि , जेहादियो जैसी मानसिकता जैसे लोगों से अपनी आत्मरक्षा के लिये आज के युग मे काली, दुर्गा व महारानी लक्ष्मीबाई जैसी योद्धा बन अपनी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
उन्होंने अपने परिवारों में छोटे बच्चो के लिये अपनी सनातन संस्कृति हिन्दू धर्म व शास्त्रों के अध्धयन कराने के लिये भी कहा।जिला मातृ शक्ति प्रमुख निशा ने महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिये सजग रहने तथा अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने के लिये संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर संयोजिका शालु, निर्मला, सरिता,मंजू, जगवती, साची,शैली,कविता आशा आदि ने भी विचार रखे ।