स्थानीय निकाय चुनाव, रालोद ने अध्यक्ष पद के दावेदारों से मांगे बायोडाटा
![स्थानीय निकाय चुनाव, रालोद ने अध्यक्ष पद के दावेदारों से मांगे बायोडाटा](https://upno1news.com/uploads/images/2023/03/image_750x_6426fc37b6358.jpg)
शनिवार दो बजे तक होंगे बडौत कार्यालय पर जमा
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बागपत | प्रदेश में नगर निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने के क्रम में जारी हुई नगर निकायों की आरक्षण सूची के साथ ही राजनीतिक दलों के माध्यम से प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारों तथा राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है |
रालोद की प्रदेश स्तरीय नगर निकाय चुनाव समिति ने पार्टी के सभी ज़िला अध्यक्षों एवं जनपदों में गठित चुनाव समन्वय समिति के सदस्यों से कहा है कि, अविलम्ब अपने-अपने जनपदों में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिय इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त कर लें।बताया कि, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ जयंत सिंह द्वारा गठित प्रदेश नगर निकाय चुनाव समिति को 3 अप्रैल तक सभी आवेदन पत्र जमा कराने होंगे |
वहीं रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि,जनपद बागपत की नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों से राष्ट्रीय लोकदल के जो भी सम्मानित साथी अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं ,वह अपना बायोडाटा 1 अप्रैल को बड़ौत पार्टी कार्यालय पर 11 - 2 बजे के बीच जमा कराएं l