दीपावली के स्वागत में स्कूल कालेजों में रंगोलियों ने बांधा समां
संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा ।दीपावली के आगमन की तैयारियों में क्षेत्र के स्कूलों में छात्राओं ने रंगोलियों से साज सज्जा की। कई स्कूलों में बेहतर रंगौली बनाने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया गया।
रविवार को रोशनी का त्यौहार दीपावली धूमधाम से मनेगा। इस पर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से हो गई तथा स्कूलों में छात्राओं के समूहों ने मनमोहक रंगौलियां बनाई। कई स्कूलों में बेहतर प्रदर्शन पर छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विद्यानिकेतन गर्ल्स इंटर कालेज में रितिका, सोनम, परी और खुशी के समूह ने बाजी मारी। सोनिया, नरगिस, मुस्कान व मनीषा का समूह द्वितीय रहा। जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रिया, तमन्ना, रिजवाना, वर्षा, राखी व आकृति ने बाजी मारी। कोणार्क विद्यापीठ, जनता इंटर कालेज बसी की छात्राओं ने भी कालेज प्रांगण में शानदार रंगौली बनाई।