1991 में स्वर्गवासी हुई माँ का जन्मदिन मना रहे हैं समारोह पूर्वक

1991 में स्वर्गवासी हुई माँ का जन्मदिन मना रहे हैं समारोह पूर्वक

संस्कार और प्रेरणा के रूप में माँ हमेशा जीवित रहती है: मा इंद्र सिंह

संवाददाता मो जावेद

छपरौली |क्षेत्र के गाँव रठौड़ा में बुजुर्ग ने अपनी माँ का 105 वाँ जन्मदिन मनाते हुए किया यज्ञ का आयोजन।
बुजुर्ग रिटायर्ड अध्यापक इन्द्र सिंह खोखर ने अपनी माँ बोहती देवी का 105 वाँ जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ यज्ञ आयोजित किया गया।

बता दें कि सन् 1991 में बोहती देवी का स्वर्गवास हो चुका है तथा मास्टर इन्द्र सिंह आर्य माँ के जीवित रहते हुए लगभग 35 वर्षों से प्रतिवर्ष 1 जनवरी को अपने परिवार व क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ अपनी माँ बोहती देवी का जन्मदिन मनाते हैं ,जो क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए प्रेरणा दायक है।

इस अवसर पर मा राजवीर सिंह आर्य, मा अनिल कुमार सरोहा, समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय, एड रविकुमार, प्रधान धर्मेन्द्र चौहान तुगाना, प्रधानाचार्य महकसिंह आर्य छपरौली, सहदेव सिंह तिलवाडा, महकसिंह आर्य, मा रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य भोपाल सिंह, योगेन्द्र आर्य आदि उपस्थित रहे।