गांव में लगा गंदगी का अंबार, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों से लगाई गुहार
![गांव में लगा गंदगी का अंबार, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों से लगाई गुहार](https://upno1news.com/uploads/images/2023/01/image_750x_63c3fc1d583cc.jpg)
संवाददाता मो जावेद
छपरौली | लूम्ब गांव में पट्टी खेलदार में मुख्य मार्ग पर कीचड़ व गंदगी का अंबार, सुनने को कोई नहींं है तैयार | ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए लगाई सफाई के लिए गुहार |
ग्रामीणों ने बताया कि, उनके द्वारा ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका | रविवार को विवश होकर काफी ग्रामीण एकत्र हुए तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की | ग्रामीणों की मांग है कि ,नाले की सफाई कराई जाए तथा गलियों में जमी सिल्ट हटाई जाए | चेतावनी दी कि,यदि मांग पूरी नहीं की गई ,तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र, मेंबर छोटू, गौरव, सोनू, रवि आदि मौजूद रहे |