मकर संक्रांति पर संघ के बाल व किशोर स्वयं सेवकों ने बांटी खिचड़ी, लोगों ने किया दान
संवाददाता सीआर यादव
अमीनगर सराय। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कस्बा सराय में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई तथा मंदिर में आरती पूजन वंदन कर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कस्बे में नन्हे स्वयं सेवकों ने पावन पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए झार मोहल्ला व माता मोहल्ले से होकर वापस शिव मंदिर पर समाप्त हुई |साथ ही मंगल आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
दूसरी ओर कस्बे में संघ कार्यकर्ताओं ने भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इसी क्रम में कस्बे में जगह जगह प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। शिव मंदिर पुजारी दीनानाथ पाठक ने बताया कि, मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत ही शुभ फलदायक है, इसमें पूरे वर्ष सभी दानदाताओं, पुण्य व सेवा में जुटे लोगों के लिए उत्तम योग बना रहेगा, ऐसी मान्यता है। वहीं इस दिन दान करने से कई गुणा फल की प्राप्ति होती है।
इस मौके पर शिवांश, आलोक गर्ग, अरुण मंगल, योगेश शर्मा, अमित बंसल, बंटी, मुकुल, ध्रुव, शोभित, अंकित, मोहित, राहुल, विकास, अनुज आदि भी उपस्थित रहे |