प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय 12 को परशुराम संदेश यात्रा में होंगे शामिल
ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बागपत | प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय होंगे परशुराम संदेश यात्रा में शामिल | बिराल के रांझा पैलेस पर यात्रा का शुभारंभ कराने सुबह 10 बजे कार्यक्रम में पहुंचने के कार्यक्रम से ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बढा उत्साह |
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय दिल्ली से चलकर सुबह दस बजे परशुराम संदेश यात्रा के शुरुआती कार्यक्रम स्थल बिराल के रांझा पैलेस पहुंचेंगे तथा चार घंटे यात्रा में शामिल रहने के बाद दो बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे |