भाजपा की कार्यशाला, विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 5 अप्रैल तक 11 सदस्यीय कमैटी बनाने के निर्देश
![भाजपा की कार्यशाला, विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 5 अप्रैल तक 11 सदस्यीय कमैटी बनाने के निर्देश](https://upno1news.com/uploads/images/2023/04/image_750x_6429a51d50890.jpg)
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बड़ौत| नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में भाजपा द्वारा बड़ौत विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगन के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रत्येक बूथ पर प्रभावी मतदाता प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, महिला प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, वाट्सएप ग्रुप सहित प्रत्येक बूथ पर 11सदस्यीय समिति का 5 अप्रैल तक गठन कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि, प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख भी बनाए जाने हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ कमेटी को मजबूत करने का मंत्र दिया और कहा कि ,किसी भी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रबंधन महत्वपूर्ण है, जिसके लिए पार्टी बूथ कमेटी को लेकर काफी गंभीर है।बताया कि, राष्ट्रीय स्तर तक बूथ कमेटी का मोनिटरिंग किया जा रहा है। बूथ कमेटी मजबूत होगी तो हम आगामी चुनाव भी आसानी से जीतेंगे। संचालन जिला मंत्री दीपक भारती ने किया।
इस दौरान मंडल जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खौखर, अनिल तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री सत्यपाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सत्यवीर सिंह बड़का, ओमबीर धामा, अमित जैन, मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, डॉ विनय त्यागी, पूर्व जिला मंत्री मनोज कटारिया, श्रीभगवान तोमर, प्रमोद तोमर, विनोद पाल, गौरव शर्मा भानू, दीपक शर्मा, अनुज त्यागी, सुनिल मेवला, डॉ श्रवण भारद्वाज, प्रभात स्वामी , हर्ष दीक्षित आदि मौजूद रहे।