बकाया गन्ना भुगतान के 14 दिन में दिए जाने के आदेश के बावजूद 14 माह का लम्बा इंतजार, किसान हुए लाचार : चौ बृजपाल सिंह
चार सूत्रीय मांगपत्र पर 1 फरवरी तक हो कार्यवाही वर्ना जनपद में निकालेंगे किसान यात्रा : सवित मलिक
ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक
बडौत | नगर के कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के बंगले पर किसान यूनियन एवं अन्य किसान संगठनों से जुड़े किसानों की बैठक में 4 सूत्रीय मांग पत्र तैयार करने को लेकर चर्चा की गई | बैठक की अध्यक्षता किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ बृजपाल सिंह तोमर ने करते हुए बताया कि, गन्ना किसानों के लिए 14 दिन में भुगतान का कानून है, लेकिन 14 महीने से भी ज्यादा होने पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है | तय किया गया कि, 1 फरवरी तक उनकी मांगों को नहीँ माना गया तो जनपद में शुरू होगी किसान यात्रा |
किसानों ने बुवाई के सीजन में भी यूरिया व डीएपी की ब्लैक मार्केटिंग होने की बात भी जोर शोर से रखी, साथ ही आवारा पशुओं द्वारा फसलों को तहस नहस किया जा रहा है, इसपर भी चिंता व्यक्त की गई | आरोप लगाया कि,बिजली विभाग किसानों की ट्यूबवेलों पर अतिरिक्त भार बढ़ाकर ,किसानों को परेशान कर रहा है | बैठक का संचालन विक्रम सिंह आर्य ने किया |
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने भी किसानों के बकाया गन्ना भुगतान किए जाने की मांग का मुद्दा उठाया | उन्होंने 4 बिंदुओं का मांग पत्र अधिकारियों को सौंपने का निर्णय लिया | इस दौरान डॉ कृष्ण पाल चौधरी धर्मपाल सिंह चौधरी देवेंद्र सिंह ओंकार सिंह इकबाल सिंह संदीप चौधरी संजीव बमरोली ऋषि पाल प्रधान पुटृठी ओमप्रकाश नरेंद्र सुरेंद्र शर्मा देव सिंह तोमर पीतम सिंह सुबे सिंह सहदेव सिंह देवेंद्र सिंह राजगुरु चौधरी आदि मौजूद रहे |