भगवा हिन्द वाहिनी के तत्वाधान में घायल गोवंश को भेजा झज्जर पशु चिकित्सालय

भगवा हिन्द वाहिनी के तत्वाधान में घायल गोवंश को भेजा झज्जर पशु चिकित्सालय

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत | रविवार को भगवा हिन्द वाहिनी के कार्यकर्ता को एक गोवंश के रॉयल इन्फिल्ड शोरूम के निकट घायल अवस्था तथा पैर की हड्डी भी टूटी होने की सूचना पर जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे व घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार कराते हुए उसको उपचार हेतु झज्जर गोकुलधाम पशु चिकित्सालय भिजवाया।

 वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष दिपांशु गुप्ता 'हैरी',वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव वर्मा,कार्यकर्ता देव पंवार,ललित जैन,राकेश जैन आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा।वहीं वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ,भगवा हिन्द वाहिनी के तत्वावधान में तीन सौ से अधिक गोवंशों का उपचार जनपद बागपत में कराया जा चुका है तथा भविष्य में गोवंशों को संरक्षित करने की भी वाहिनी योजना तैयार कर रही है, जिसमे समय समय पर स्थानीय लोगो का भी वाहिनी के कार्यकर्ताओं को बहुत सहयोग मिल रहा है।