तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ संपन्न, विद्वानों ने बताई ऋषियों की वाणी आज भी कल्याणकारी

तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ संपन्न, विद्वानों ने बताई ऋषियों की वाणी आज भी कल्याणकारी

••जरूरतमंद दिव्यांगों को दिए गर्म कपड़े

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत ।नगर के गुराना रोड स्थित शिव कालोनी में राष्ट्रीय वाचस्पति परोपकारिणी परिषद ट्रस्ट के तत्वाधान में तीन दिवसीय सामवेद महापारायण यज्ञ के समापन समारोह संपन्न। दिव्यांगों को दिए गए गर्म कपड़े तथा वेदों में ऋषियों की वाणी को आज भी चरितार्थ होते रहने की बात कही गई। 

यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि ,जो मनुष्य वेदों के अनुसार चलता है ,वह राष्ट्र कल्याण और राष्ट्रहित की कामना के लिए अग्रसर रहता है।यज्ञ ही संसार का सबसे उत्तम कर्म है तथा जो वातावरण आज अशुद्ध होता जा रहा है ,उस पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए सबसे अच्छा उपाय भी यज्ञ ही है। यज्ञ से ही दान पूजा और संगतिकरण की सीखा मिलती है। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय वाचस्पति परोपकारिणी परिषद ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांगों को उपहार स्वरूप गर्म वस्त्र भेंट किए गए।वेद पाठ ललित शास्त्री व आलोक शास्त्री ने किया। यज्ञ के यजमान प्रणव शास्त्री व सविता देवी, सुरेंद्र कुमार धीमान व उषा धीमान, अशीष पवार व प्रियंका पंवार, सुनील तोमर व बबीता तोमर रहे।