रालोद के जिला कार्यालय पर चौ अजित सिंह की जयंती पर यज्ञ व गोष्ठी आयोजित

रालोद के जिला कार्यालय पर चौ अजित सिंह की जयंती पर यज्ञ व गोष्ठी आयोजित

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | देश की राजनीति में बेदाग छवि और किसानों में लोकप्रिय रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह की जयंती पर रालोद के जिला कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने यज्ञमान की भूमिका निभाई | इस दौरान जनपद के वरिष्ठ रालोद कार्यकर्ता व समर्थकों ने यज्ञ में आहुतियां दी |

चौ अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि, किसानों ,मजदूरों सहित हर शोषित व पीड़ित के लिए चौ अजित सिंह ने जीवनभर संघर्ष किया | उनके सपनों को पूरा करने के लिए हर वर्ग से आह्वान करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि, किसानों और मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही देश की खुशहाली संभव है |

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह, विनोद गुर्जर, संदीप, अमर सिंह, अजहर खान, अमित जैन, ठा अजयबीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, कंवर पाल हुड्डा, प्रधान नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे | गोष्ठी में बताया गया कि, सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत रालोद कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर उनके कार्यों व नीतियों का प्रचार करेंगे |