भारतीय जैन मिलन का धूमधाम से मनाया गया क्षेत्रीय अधिवेशन, भामाशाह एवार्ड से निखिल जैन हुए सम्मानित

भारतीय जैन मिलन का धूमधाम से मनाया गया क्षेत्रीय अधिवेशन, भामाशाह एवार्ड से निखिल जैन हुए सम्मानित

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत।भारतीय जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन नगर के जैन मिलन के आतिथ्य में बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ ,जिसमें भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक सुरेश जैन ऋतुराज, महामंत्री संगठन अजय कुमार जैन सहारनपुर , महामंत्री प्रशासन मनोज कुमार जैन मुजफ्फरनगर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन देहरादून कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन सोनीपत ,प्रचार मंत्री विजय जैन एडवोकेट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए |

 कार्यक्रम में भामाशाह का अवार्ड से निखिल जैन को सम्मानित किया गया। चित्र अनावरण कर्ता हर्षित जैन वनस्थली स्कूल व दीप प्रज्वलनकर्ता अंजलि जैन क्षेत्रीय महिला चेयरपर्सन रही। मुख्य अतिथि राजेश जैन भारती अनुराग जैन मित्तल संतोष एंड वकील रहे। अध्यक्षता प्रवीण जैन अध्यक्ष टीकरी वालों ने की। जैन मिलन बड़ौत को सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड दिया गया। पुनीत जैन को वीर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।