दुनियाभर के लिए महत्वपूर्ण, भावनात्मक, आदर्श की सीख देता है करवा चौथ पर्व :कौत्स

दुनियाभर के लिए महत्वपूर्ण, भावनात्मक, आदर्श की सीख देता है करवा चौथ पर्व :कौत्स

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।तहसील क्षेत्र में करवा चौथ के पर्व पर महिलाओ ने निर्जला व्रत रखा। सामूहिक रूप से एकत्र होकर बडी बूढ़ी सुहागिनों से कथा सुनी तथा उनके चरणस्पर्श कर आशीर्वाद पाया।इस दौरान पति की दीर्घायु की कामना करते हुए चंद्रोदय पर अर्घ्य प्रदान कर व्रत खोला गया।

बुधवार को कस्बे समेत देहात भर में सुहाग का पर्व करवाचौथ मनाया गया। बीती शाम से लेकर बुधवार को भी सुबह के समय से ही ब्यूटी पार्लरों और श्रृंगार प्रसाधनों व आभूषणों की दुकानो पर महिलाओं की भीड लगी रही। बाजारों में भी दिन भर खरीदारी के चलते खासी रौनक रही, साथ ही मंदिरो मे महिलाओं ने पूजा अर्चना की। मेहंदी लगाकर सुहागिनों ने श्रृंगार किया। निर्जला व्रत रखा और सामूहिक रूप से एकत्र होकर करवाचौथ की परम्परागत कथा सुनी। देर शाम चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर अपने पति के चरण छूकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। 

ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत उमेश चन्द्र कौत्स ने बताया कि ,सुहाग की लम्बी आयु के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। सदियों से चली आ रही भारतीय परम्परा का दुनिया भर के लिए आदर्श, महत्वपूर्ण व भावनात्मक पर्व है।