जिला कारागार में बंदी जोडों ने की करवाचौथ पूजा, देखा चंदा और अर्घ्य चढाया

जिला कारागार में बंदी जोडों ने की करवाचौथ पूजा, देखा चंदा और अर्घ्य चढाया

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा। जिला कारागार में बंदी पति पत्नी के चार जोडों की जेल प्रशासन ने पूजा कराई। उनके लिए विशेष भोजन बनवाया। पत्नी ने पति की दीर्घायु के साथ ही कारागार से शीघ्र मुक्ति की प्रार्थना की।

बुधवार को देश भर में करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जिला कारागार में बंदी जोडों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष भोजन बनवाया।


जिला जेल में महिला बंदी भी हैं। इनमें चार महिला बंदी ऐसी हैं, जिनके पति भी कारागार में ही हैं। इन महिलाओं ने व्रत रखा और पति की लम्बी आयु की कामना की। 

जेलर जितेन्द्र कश्यप ने बताया कि , इन जोडो के लिए विशेष इंतजाम कर पूजा कराई गई। फिर विशेष खाना बनवाया गया। इससे ये जोडे खुश नजर आए।