बच्चों की लम्बी आयु की कामना के लिए मनाया अहोई अष्टमी पर्व, रखा उपवास, सुनी कथा
![बच्चों की लम्बी आयु की कामना के लिए मनाया अहोई अष्टमी पर्व, रखा उपवास, सुनी कथा](https://upno1news.com/uploads/images/2023/11/image_750x_6547a7676b06a.jpg)
संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा ।कस्बे और क्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्वा उल्लास पूर्वक मनाया गया। माताओं ने व्रत रखकर बच्चों की दीर्घायु की कामना कर पूजा अर्चना की।
क्षेत्र मे रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्वा पूर्वक मनाया गया।इस दौरान महिलाओं ने अपने बच्चो की दीर्घायु एवं स्वस्थ रखने के लिए व्रत रखकर मिट्टी के बर्तनों में खील बताशे भरकर अपने मकानों में पूजा स्थल पर रखे और विशेष पूजा अर्चना कर अहोई माता से बच्चों की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने व्रत रख दोपहर के समय इकट्ठा होकर एक दूसरे को अहोई अष्टमी की कहानी सुनाई और सूर्यदेव को जल अर्पित कर परिवार की सुख शान्ति की कामना की। देर शाम तारे को अर्घ्य देकर उपवास खोला गया।