भागोट में हाकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, मंगल पांडे स्पोर्ट्स एकेडमी बनी विजेता
संवाददाता शमशाद
चादीनगर | क्षेत्र के भागोट गांव में खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा हाकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल व भाजपा के महामंत्री शेर सिंह गुर्जर ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया |
भागोट गांव में खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र द्वारा हॉकी खेल का आयोजन किया गया जिसमें कप्तान जतिन की टीम ने पांच गोल किए, तो वहीं मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी की टीम ने सात गोल किये ,जिसमें मंगल पांडे स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी की टीम ने दो गोल से जीत अपने नाम हासिल की |
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल ने हॉकी खेल के कोच कृपाल सिंह की प्रशंसा करते हुए, खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने का आशीर्वाद दिया | मौके पर पहुचे भाजपा के महामंत्री शेर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वहीं ग्राम प्रधान पति ने खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद करने का वादा किया | मौके पर मौजूद पूर्व प्रमुख साधु राम अनिल बंसल पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह लोकेश प्रधान बाबूजी प्रकाश सत्यवीर सिंह धन सिंह आदि मौजूद रहे |