कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोप गंभीर ,हो निष्पक्ष जांच : दीपक तोमर
![कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोप गंभीर ,हो निष्पक्ष जांच : दीपक तोमर](https://upno1news.com/uploads/images/2023/01/image_750x_63cab3b5d9f30.jpg)
संवाददाता मनोज कलीना
बिनौली | रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा सरकार से जल्द न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।
बरनावा में शुक्रवार शाम पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि, महिला कुश्ती खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। यौन शोषण के आरोप बहुत गम्भीर हैं। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। आरोपों की जांच होने से पूर्व ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को खुद ही नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देकर प्रकरण की जांच में सहयोग देना चाहिए था ,क्योंकि उन पर पहले से ही खिलाड़ियों के साथ शोषण व दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं, जो बहुत गम्भीर हैं।
कहा कि,मामला खिलाड़ियों और महिलाओं की अस्मिता से जुड़ा है, जिसमें राष्ट्रीय लोकदल हर तरह से खिलाड़ियों के साथ है।बताया कि, दिल्ली जंतर मंतर पर भाजपा सांसद व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष ब्रजभूषण द्वारा महिला खिलाड़ियों के शोषण के खिलाफ खिलाड़ियों के धरने-प्रदर्शन में उन्होंने करमवीर सिंह, गौरव तेवतिया, मयंक तरार, विवेक राठी आदि अपनी खेल टीम के साथ पहुंचकर समर्थन दिया। ओलंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट व अन्य से मिलकर वार्ता की व हर सम्भव सहयोग के लिए आश्वासन भी दिया।