आर्य व्यायामशाला के संस्थापक खलीफा कृष्णपाल की पहली पुण्यतिथि पर यज्ञ व श्रद्धांजलि
संवाददाता मो जावेद
छपरौली ।नगर स्थित आर्य व्यायामशाल में कुश्ती के गुरु कृष्णपाल खलीफा की पहली पुण्य तिथि पर पहलवानों , समाज के प्रबुद्ध जनों व परिजनों ने यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर वक्ताओं द्वारा कृष्णपाल खलीफा को क्षेत्र का मजबूत स्तम्भ बताते हुए उन्हें कुश्ती का महागुरु कहा गया।
बता दें कि,कृष्ण पाल खलीफा ने जाति, मजहब का भेदभाव किये बिना अपने शिष्यों को कुश्ती के दांव सिखाकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कृष्णपाल खलीफा द्वारा शुरू की गयी क्षेत्र में कुश्ती की इस परम्परा को उनके उत्तराधिकारी शिष्य धर्मेन्द्र पहलवान उर्फ़ भूरा आगे बढ़ा रहे हैं।
यज्ञमान धर्मेन्द्र पहलवान व प्रशान्त तथा यज्ञ के ब्रह्मा योगेन्द्र आर्य, राजेन्द्र प्रधान व रावत सिंह आर्य रहे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महकसिंह आर्य ने की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सुधीर पहलवान, समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय, नीटू पहलवान, कुश्ती कोच विवेक मलिक, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, एड भूपेन्द्र शर्मा, एड श्यामसिंह, मा युधिष्ठिर, मा बलवान सिंह, केपी उपाध्याय, रविन्द्र खोखर आदि उपस्थित रहे।